रायबरेली, अक्टूबर 27 -- Raebareli News: रेलकोच संवाददाता। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में कार्यस्थल पर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए मंगलवार को प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 52 कर्मचारियों को प्रमाणित प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। इसका शुभारंभ आरेडिका के महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना या अचानक स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान कर्मचारियों को दुर्घटना, चोट और अचानक होने वाली स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार देने के तरीके बताए गए। चिकित्सकीय सहायता पहुंचने तक घायल या प्रभाव...