रायबरेली, नवम्बर 23 -- Raebareli News: रायबरेली। आबकारी विभाग ने मिल एरिया थाना क्षेत्र के सिद्धा का पुरवा गांव में रविवार को दबिश दी। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-एक प्रशांत कुमार ने टीम के साथ कच्ची शराब बनाने के अड्डों और संदिग्ध घरों की तलाशी ली। इस दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जबकि मौके पर करीब दो कुंतल लहन नष्ट कराया गया। इस दौरान दो पर मामले दर्ज किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...