रायबरेली, अक्टूबर 8 -- Raebareli News: रायबरेली। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर गुरूवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक में प्रशांत कुमार की टीम ने गुरबक्शगंज के आशाराम का पुरवा में कच्ची शराब के अड्डों पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मौके पर तीन कुन्तल लहन बरामद कर नष्ट किया गया। विभाग ने इस मामले में दो पर केस दर्ज कराए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...