रायबरेली, अक्टूबर 22 -- Raebareli News: सलोन संवाददाता। चौदह वर्षों का वनवास पूरा कर लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और अनुज भरत का मिलन देख भक्त भाव विभोर हो गए। गले लगते ही दोनों भाइयों की आंखों में छलकते प्रेम और समर्पण के भाव देख हर किसी आंखे नम हो गयी। चारों ओर गूंजते जय श्रीराम के जयकारे और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच ऐसा लगा, मानो पूरा सलोन नगर भक्ति के सागर में डूब गया हो। आस्था, भाईचारे और भारतीय संस्कृति की अनूठी छटा के बीच कस्बे में पारंपरिक ऐतिहासिक भरत मिलाप महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रामलीला दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित इस महोत्सव में रातभर निकली भव्य और कलात्मक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भरत मिलाप पर आकर्षक झाकियों के साथ निकली शोभायात्रा भगवान श्रीरा...