Raebareli News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
रायबरेली, अक्टूबर 24 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर तिपुला चौराहे के पास बेकाबू वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं लालगंज कस्बे के बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लखनऊ निवासी कारपेंटर की जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तिपुला चौराहे पर स्कूटी सवार की मौत शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर तिपुला चौराहे के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल स्कूटी सवार आचार्य द्विवेदी नगर निवासी सचिन यादव (30) पुत्र बालकृष्ण याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.