रायबरेली, जुलाई 23 -- Raebareli News: जगतपुर। गांव के लोगों को अपना व अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए तीन ग्राम पंचायत में पंचायत मित्रों द्वारा मिनी सचिवालयों में आधार कार्ड बनाया जाएगा। आईडी जेनरेट होते ही आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्राम पंचायत जमोडी, बेनी कामा व ग्राम पंचायत चिचौली में आधार कार्ड बनने का कार्य शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...