रायबरेली, अगस्त 20 -- Raebareli News: बछरावां संवाददाता। क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर व ट्रक ने हाई टेंशन लाइन के खंभों को तोड़ दिया। इससे तार जमीन पर गिर गए और उनसे चिंगारियां निकलने लगी गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पोल टूटने से लगभग 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई । लोग भीषण उमस भरी गर्मी में बिलबिला उठे। पंखा कूलर सब ठप हो गए। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी तरस गए। बछरावां- मौरावां मार्ग पर बीती रात लगभग दो बजे अलग-अलग हादसों में अनियंत्रित ट्रैकों ने हाई टेंशन लाइन के दो खंभों को तोड़ दिया। पहला हादसा टांडा गांव के पास हुआ यहां पर तेज रफ्तार डीसीएम ने खंभे को टक्कर मार दी जिससे वह टूट गया और तार जमीन पर गिर गए । तारों से चिंगारियां निकलने लगी। चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग गया। दूसरा हाद...