रायबरेली, नवम्बर 3 -- Raebareli News: जगतपुर संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट विकास खंड सभागार में शुरू हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान के समक्ष कोऑर्डिनेटर संस्कृति दीक्षित, अखिलेश कुमार, अजीत कुमार ने पत्रावलियों को पढ़कर सुनाया। जिसमें अधूरी मिली पत्रा वालियों को ठीक करने को कहा गया। सोशल ऑडिट में जिले के अधिकारियों को पहुंचना था लेकिन वे नहीं आए। जिसकी वजह से आधे घंटे में ही 39 ग्राम पंचायत का ऑडिट की पंचायत समाप्त हो गयी। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, अमित सोनकर, सर्वेश मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह, रमाकांत यादव, अमरेश सिंह, मुन्ना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...