रायबरेली, नवम्बर 25 -- Raebareli News: रायबरेली। उद्योग एवं परिवहन दिवस पर विशाखा इंडस्ट्रीज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वगणना की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला जनगणना अधिकारी सहदेव मिश्र ने बताया कि उद्योग एवं परिवहन दिवस के अवसर पर विशाखा इंडस्ट्रीज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशाखा इंडस्ट्रीज में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वगणना की अवधारणा, महत्व एवं प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...