Raebareli News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से ग्रामीणों और दुकानदारों की बीच नोकझोंक
रायबरेली, अक्टूबर 2 -- Raebareli News: परशदेपुर,संवाददाता। ग्रामीणों की शिकायत के बाद गुरुवार को लोक निर्माण विभाग ने नसीराबाद थाना क्षेत्र के बभनपुर चौराहे स्थित बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ और जेई के साथ वन विभाग, बिजली विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते समय दुकानदारों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कार्रवाई का विरोध करते हुए दुकानदारों ने अधिकारियों से आदेश की प्रति दिखाने की मांग की। इससे कुछ देर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। छतोह-गांधीनगर मार्ग पर क्षेत्र के बभनपुर बाजार में सड़क की दोनों पटरियों पर लंबे समय से खोखे, टिनशेड और अन्य अस्थायी निर्माण कर दुकानें संचालित की जा रही थी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बाजार से हटाया अतिक्रमण, दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.