रायबरेली, अक्टूबर 14 -- Raebareli News: महाराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के सोथी गांव निवासी रामभजन (50) बुधवार को साइकिल से महाराजगंज कस्बे की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...