रायबरेली, अक्टूबर 15 -- Raebareli News: महाराजगंज। हलोर-कंशीपुर मार्ग पर अज्ञात बाइक की टक्कर से 30 वर्षीय अंजनी पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। अइलहना मजरे मोन गांव निवासी अंजनी पाल पुत्र माता प्रसाद बाइक से हलोर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंजनी के पैर में गंभीर चोटें आईं। उनके मामा सालिकराम ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...