नई दिल्ली, मार्च 2 -- गौतम बुद्ध अपने समय के सबसे महान चिंतक थे, जिन्होंने मानवता को केवल धर्म का ही नहीं बल्कि करुणा, शांति और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। उनके कहे शब्द समय की सीमाओं से परे हैं और आज भी इतने ही प्रासंगिक हैं जितना सदियों पहले थे। बुद्ध के विचार हमें सिखाते हैं कि असली शांति बाहर ढूंढने से नहीं मिलती, बल्कि आपके भीतर ही छिपी हुई रहती है। आज का जीवन जहां भागदौड़, तनाव और उलझनें मन की शांति को भंग कर रही हैं, वहां गौतम बुद्ध के विचार हमें भीतर से थाम लेते हैं। आज के समय में तो ये और भी प्रासंगिक हो गए हैं क्योंकि ये महज अध्यात्मिकता की सीख ही नहीं देते, बल्कि शांति, धैर्य और आत्मबोध की सही राह दिखाते हैं। तो चलिए दिन की शुरुआत गौतम बुद्ध के कुछ महान विचारों के साथ करते हैं। 1) किसी जंगली जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित...