नई दिल्ली, अगस्त 16 -- विद्यार्थी जीवन सिर्फ किताबें रटने या अच्छे अंक लाने का समय नहीं होता है। यह वह उम्र है जब सोच, आदतें, हिम्मत और व्यक्तित्व बनते हैं। आज के समय में मोबाइल, सोशल मीडिया और परीक्षा के दबाव के बीच कई स्टूडेंट्स ध्यान खो देते हैं और तनाव के शिकार हो जाते हैं। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को अपनी भीतरी ताकत पहचानने, मन को एक जगह टिकाने और मजबूत चरित्र बनाने की सीख दी थी। उनकी बातें आज भी हर विद्यार्थी के लिए सफलता का आसान रास्ता दिखाती हैं। आइए जानते हैं स्वामी विवेकानंद के कुछ विचारों के बारे में, जो युवा पीढ़ी के लिए सफलता मंत्र की तरह हैं।एकाग्रता ही ज्ञान की असली कुंजी है स्वामी विवेकानंद मानते थे कि मन को एक जगह केंद्रित करना ही शिक्षा का सार है। वे कहते थे कि एकाग्रता की शक्ति ज्ञान के खजाने की चाबी है। आजकल पढ़ाई कर...