नई दिल्ली, जुलाई 15 -- How to get Success Advice from Sadguru: अगर आपको लगता है कि तमाम कोशिशों के बाद भी सफलता हाथ नहीं लग रही है, तो आपको अपनी कोशिशों और योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत हो सकती है। लगातार मिलने वाली असफलता से व्यक्ति निराशा के गर्त में धंसने लगता है और उसे लगता है कि हार मान लेना ही उचित है। लेकिन सद्गुरु ने पांच सफलता के मूल मंत्र बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। आइए जानते हैं सद्गगुरु से सफलता के 5 मूल मंत्र क्या है।सद्गुरु से जानें, सफलता के 5 मूल मंत्र- 1. किस्मत के भरोसे न बैठें: जीवन में कुछ बातें या घटनाएं संयोगवश संभव हैं, लेकिन आप इस बात का इंतजार करेंगे कि सब कुछ अचानक हासिल होगा, तो शायद पूरी जिंदगी इंतजार करना पड़ सकता है। सद्गुरु कहते हैं कि संयोग हमेशा और हर समय नहीं ...