नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Aaj Ka Suvichar: आचार्य चाणक्य केवल एक महान शिक्षक और कुशल रणनीतिकार ही नहीं थे, बल्कि मानव स्वभाव और जीवन के गहरे ज्ञाता भी थे। उन्होंने अपनी नीतियों के जरिए जीवन के कई पहलुओं, विशेष रूप से रिश्तों और व्यवहार को बेहद सरल और तार्किक तरीके से समझाया है। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही उपयोगी हैं जितनी प्राचीन समय में थीं। माना जाता है कि जो व्यक्ति उनकी नीतियों को सही ढंग से अपनाता है, उसके जीवन में सफलता के रास्ते खुद खुलने लगते हैं। नीचे उनके कुछ ऐसे श्लोक दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर हम जीवन की कई समस्याओं से बच सकते हैं। यह भी पढ़ें- Quote Of The Day: मूर्खों के शत्रु विद्वान होते हैं, गरीब के धनवान, पढ़ें विचारश्लोक 1 यस्मिन रुष्टे भयं नास्ति तुष्टे नैव धनागमः।निग्रहाऽनुग्रहोनास्ति स रुष्टः किं करिष्यति।। अर्थ- आचार्...