नई दिल्ली, मार्च 25 -- हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए रामायण एक अत्यंत पवित्र ग्रंथ है, जिसकी रचना महर्षि वाल्मीकि ने की थी। रामायण को एक आदर्श जीवन जीने की कुंजी माना जाता है। जिसमें मर्यादा का पालन, निस्वार्थ प्रेम व त्याग, विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, अहंकार का त्याग, और एकता जैसे सफल जीवन जीने के पांच मुख्य सूत्र बताए गए हैं। रामायण से हर व्यक्ति सफल जीवन जीने के सीक्रेट्स सीख सकता है। आइए जानते हैं रामायण में बताए गए 5 ऐसे गुण, जिन्हें जीवन में उतारकर आप भी अनुशासन में रहते हुए सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं।1- धर्मादर्थः प्रभवति धर्मात्प्रभवते सुखम्।धर्मेण लभते सर्वं धर्मसारमिदं जगत्॥ (वाल्मीकि रामायण) अर्थ: वाल्मीकि रामायण का यह श्लोक (अरण्यकाण्ड 9.31) धर्म की सर्वोच्चता को रेखांकित करता है। इस श्लोक का अर्थ है कि धर्म (नैतिक...