नई दिल्ली, अगस्त 13 -- क्या आपको ऐसा बार-बार महसूस हो रहा है कि नौकरी में दिक्कत आ रही है? पहले जैसा कुछ भी नहीं रहा? मेहनत करने के बाद भी आपको वो नतीजा नहीं मिल पा रहा है जिसके आप हकदार हैं? अगर काम से बार-बार आपका मन भटक रहा है तो आपको स्वामी विवेकानंद की 4 बातें तो जेहन में डाल लेनी चाहिए। उनकी बताई गई ये 4 बातें आपको करियर में ही नहीं बल्कि जिंदगी में भी सही रास्ता दिखाने के लिए काफी है। स्वामी विवेकानंद ने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत की और खुद पर भरोसा रखते हुए अपनी सोच को हमेशा सही और पॉजिटिव रखा। अगर उनकी बताई गई बातों पर अमल किया जाए जो जिंदगी में आगे बढ़ने से आपको कोई भी नहीं रोक सकता है।1. ना करें नतीजों की चिंता सबसे पहले तो आप अपने मन में ये बात गांठ बांध लें कि बार-बार रिजल्ट को नहीं सोचना है। आमतौर पर लोग किसी भी काम को शुरू करने...