नई दिल्ली, मई 5 -- Quote of the Day 5 May 2026: आज 5 मई 2026 का दिन संतोष, अनुशासन और सादगी की ऊर्जा से भरा हुआ है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि सच्चा सुख बाहरी चीजों में नहीं, बल्कि मन की शांति और संतोष में छिपा है। अगर हम अपनी जिंदगी को सरल और अनुशासित बना लें, तो धरती पर ही स्वर्ग का अनुभव कर सकते हैं। चाणक्य नीति के द्वितीय अध्याय में एक बेहद महत्वपूर्ण श्लोक है:'यस्य पुत्रो वशीभूतो भार्या छन्दानुगामिनी।विभवे यश्च सन्तुष्टस्तस्य स्वर्ग इहैव हि।।'जिसका पुत्र आज्ञाकारी होता है आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति का पुत्र आज्ञाकारी, संस्कारी और माता-पिता का सम्मान करने वाला होता है, उसके जीवन को धरती पर ही स्वर्ग कहा जा सकता है। ऐसा पुत्र न सिर्फ माता-पिता का नाम रोशन करता है, बल्कि परिवार में सुख-शांति भी बनाए रखता है। आज्ञाकारी संतान...