नई दिल्ली, जून 22 -- Quote of the day 22 June 2026, आज की चाणक्य नीति: हर व्यक्ति को जीवन में अच्छे और बुरे व्यक्ति मिलते हैं। जो लोग अच्छे होते हैं, वह भला चाहते हैं, जबकि जिनकी नियत में खोट होती है या अच्छे आचरण वाले नहीं होते हैं, वह सिर्फ अपना भला चाहते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी रचना नीति शास्त्र में मित्रता, संगति, शत्रुता और व्यवहार समेत जीवन के कई पहलुओं का विस्तार से वर्णन किया है। आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी प्रासंगिक है। कहा जाता है कि इन नीतियों को अपनाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इन्हें अपनाने के बाद सफलता मिलना तय है। आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से बताया है कि व्यक्ति को दुष्ट व्यक्ति और सांप में किसकी संगति चुननी चाहिए। आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति। यह भी पढ़ें- ऐसे व्यक्ति के पास कभी नहीं आती है दरिद्रता, पढ़ें...