नई दिल्ली, जुलाई 14 -- हर इंसान खुश रहना चाहता है, लेकिन छोटी-छोटी बातें उसे परेशान कर देती हैं। गौर गोपाल दास कहते हैं कि असली खुशी बाहर की चीजों में नहीं, बल्कि अपने नजरिए में छिपी है। अगर हम अपनी सोच को सकारात्मक बना लें, तो जिंदगी की मुश्किलें भी आसान लगने लगती हैं।सोच ही सब कुछ बदल देती है गौर गोपाल दास जी बताते हैं कि जीवन में अच्छी-बुरी घटनाएं तो आती ही रहेंगी। इन्हें रोकना हमारे बस में नहीं है। लेकिन इन घटनाओं को हम कैसे देखते हैं, यही हमारी खुशी तय करता है। अगर हम हर समस्या को बोझ समझेंगे, तो मन हमेशा भारी रहेगा। वहीं अगर हम उसे सीखने का मौका मानें, तो वही मुश्किल हमें मजबूत बना देगी।बाहरी चीजों पर खुशी ना टिकाएं हम अक्सर सोचते हैं कि अच्छी नौकरी, ज्यादा पैसा या परफेक्ट रिश्ता मिल जाए तो हम खुश हो जाएंगे। लेकिन गौर गोपाल दास कहते...