नई दिल्ली, अगस्त 8 -- स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि संगति आपको ऊंचा उठा भी सकती है और आपको ऊंचाई से गिरा भी सकती है। इसलिए हमेशा अच्छे लोगों की संगति करें। इंसान की जिंदगी पर उसके आसपास के लोगों का गहरा प्रभाव पड़ता है। लंबे समय तक जिनके साथ समय बिताया जाता है, उनकी सोच और आदतें धीरे-धीरे हमारे व्यक्तित्व का हिस्सा बन जाती हैं। सही संगति व्यक्ति को आगे बढ़ाती है, जबकि गलत संगति मंजिल से दूर कर देती है।संगति जीवन की दिशा तय करती है हमारी जिंदगी पर आसपास के लोगों का गहरा प्रभाव पड़ता है। दोस्त साथी और साथ रहने वाले लोग हमारी सोच को आकार देते हैं। जब हम किसी व्यक्ति के साथ काफी समय बिताते हैं, तो उसकी आदतें और दृष्टिकोण अनजाने में हममें भी आने लगते हैं। स्वामी विवेकानंद इसी बात पर जोर देते हैं कि संगति का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। अच्...