नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- Quote of the Day 21 April 2026: आज 21 अप्रैल 2026 का दिन वृंदावन के मशहूर संत और राधारानी के परमभक्त प्रेमानंद जी महाराज के सुविचारों के साथ शुरू हो रहा है। प्रेमानंद जी महाराज अपने प्रवचनों में समाज की छोटी-छोटी समस्याओं और उनसे राहत पाने के उपाय बताते रहते हैं। आलस और मोबाइल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने को लेकर भी प्रेमानंद जी महाराज ने कुछ सलाह दिए हैं। प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि आलस कोई बीमारी नहीं, बल्कि पुरानी आदत का दोष है। जिस तरह हम खाने-पीने, सोने और बोलने की मात्रा को अपनी इच्छा से घटा-बढ़ा सकते हैं, उसी तरह आलस को भी अभ्यास से पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है। महाराज जी का यह वचन आज के व्यस्त और मोबाइल-मोहग्रस्त जीवन में बेहद प्रासंगिक है।आलस: अभ्यास का दोष, रोग नहीं महाराज जी स्पष्ट कहते हैं क...