नई दिल्ली, मई 19 -- Stock in News: आज शेयर बाजार में Puravankara के शेयरों को खरीदने की होड़ सी मची हुई है। कंपनी के शेयरों का भाव दिन में करीब 17 प्रतिशत चढ़ गया था। दिन में कंपनी के शेयरों भाव 249.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचा गया। कंपनी के तिमाही नतीजों से निवेशक गदगद नजर आ रहे हैं। बता दें, मार्च तिमाही में इस कंपनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। यह भी पढ़ें- डिफेंस स्टॉक 3 दिन में 10% लुढ़का, एक्सपर्ट्स दे रहे शेयरों को खरीदने की सलाहमुनाफा बना रही है कंपनी Puravankara ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल 110 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। एक साल पहले कंपनी को इसी तिमाही में 88 करोड़ रुपये का घाटा हो गया था। कंपनी का रेवन्यू में भी शानदार रहा है। स्टॉक एक्सचेंज को मिली जानकारी के अनुसार ...