नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- Maruti Suzuki Q4 Results: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Ltd) ने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा इस बार थोड़ा घटा है, लेकिन कमाई (रेवेन्यू) और बिक्री के आंकड़े काफी मजबूत रहे हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 7% घटकर Rs.3,591 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह Rs.3,857 करोड़ था। इस गिरावट की बड़ी वजह बॉन्ड में मार्क-टू-मार्केट नुकसान बताया गया है, यानी निवेश से जुड़े वैल्यूएशन में गिरावट आई है। आइए कंपनी के प्रॉफिट और वैल्यूएशन के बारे में विस्तार से समझते हैं। यह भी पढ़ें- सोलर स्टॉक पर केडिया का दांव, खरीदे 44.44 लाख शेयर, 137% की तूफानी तेजीकंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी हालांकि, अच्छी बात यह है कि कंपन...