नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- शेयर बाजार में बुधवार 14 अक्टूबर को ट्रांसफॉर्मर और रेक्टिफायर (Transformers & Rectifiers) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 17% से ज्यादा उछल गए। इस तेजी के पीछे कंपनी के सितंबर तिमाही (Q2) के शानदार नतीजे बड़ी वजह रहे। कंपनी ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजों का ऐलान किया था। इसमें मुनाफे में तेज बढ़ोतरी, बेहतर मार्जिन और मजबूत ऑर्डर बुक जैसे संकेत मिले। खास बात यह है कि कंपनी के नतीजे बाजार के अनुमानों से भी बेहतर रहे। आइए इस शेयर में तेजी के पीछे की 5 बड़ी वजहें जानते हैं। यह भी पढ़ें- टाटा के इस स्टॉक पर ब्रोकरेज अलर्ट, एनालिस्ट ने दी Sell रेटिंग; लेकिन शेयर उछलाकंपनी का नेट प्रॉफिट 135% बढ़ा ट्रांसफॉर्मर और रेक्टिफायर (Transformers & Rectifiers) ने सितंब...