नई दिल्ली, अगस्त 22 -- पुत्रदा एकादशी इस साल 23 और 24 अगस्त दोनों दिन मनाई जाएगी। ज्योतिर्विदों ने बताया कि यह एकादशी श्रावण शुक्ल पक्ष में आती है। 22 और 23 अगस्त की रात को तिथि लग रही है और 23 और 24 अगस्त दोनों तिथि एकादशी तिथि है। 24 अगस्त को एकादशी व्रत रखना श्रेष्ठ है। विशेष रूप से संतान सुख की कामना रखने वाले दंपति को इस दिन व्रत रखने और कथा पढ़ने के लिए कहा जाता है। यहां पढ़ें संपूर्ण कथा भगवान्‌ श्रीकृष्ण से युधिष्ठिर ने पूछा-मधुसूदन ! सावन में किस नामकी एकादशी होती है ? कृपया उसका वर्णन कीजिये | भगवान्‌ श्रीकृष्ण बोले-सावन में पुत्रदा एकादशी आती है। यह संतान देने वाली है। इस एकादशी की एक कहानी है। बहुत पहले की बात है। द्वापर युगनें माहिष्पतीपुर में राजा महीजित् अपने राज्यका पालन करते थे, किन्तु उन्हें कोई पुत्र नहीं था; इसलिए वह र...