पटना, फरवरी 28 -- PUSU Elections: पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। वोटिंग के दौरान पटना कॉलेज में सुबह हंगामा हो गया। पीयू सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव ने मतपर्ची में गलत नाम लिखे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका नाम बैलेट पेपर में रिंकल यादव की जगह रिंकल कुमार लिखा हुआ है। उन्होंने पटना कॉलेज के कमरा नंबर 5 में बैलेट पेपर फाड़ दिए। हंगामे के बाद उन्हें पुलिस पकड़कर ले गई, हालांकि कुछ देर बाद छोड़ दिया। हंगामे की वजह से पटना कॉलेज में 20 मिनट के लिए मतदान बाधित रहा। अध्यक्ष प्रत्याशी रिंकल यादव और उनके समर्थकों का कहना है कि उन्होंने पूरा प्रचार रिंकल यादव के नाम से किया, लेकिन बैलेट पेपर में रिंकल कुमार लिखा हुआ है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पर संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.