पटना, फरवरी 28 -- PUSU Elections: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। इस बीच, हंगामा और बवाल की सूचना आई है। पटना साइंस कॉलेज में बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दो राउंड गोलीबारी की सूचना है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। दूसरी ओर, पीयू सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव ने मतपर्ची में गलत नाम लिखे जाने पर हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका नाम बैलेट पेपर में रिंकल यादव की जगह रिंकल कुमार लिखा हुआ है। रिंकल ने पटना कॉलेज, बीएन कॉलेज और यूनिवर्सिटी परिसर में बैलेट पेपर फाड़ दिए। हंगामे के बाद उन्हें पुलिस पकड़ कर ले गई, हालांकि कुछ देर बाद छोड़ दिया। हंगामे की वजह से पटना कॉलेज में 20 मिनट के लिए मतदान बाधित रहा। अध्यक्ष प्रत्याशी रिंकल यादव और उनके समर्थकों का कहना है कि उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.