पटना, फरवरी 28 -- PUSU Elections: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार मतदान हुआ। करीब 38 फीसदी वोटिंग हुई। शाम 5 बजे से मतगणना जारी है। पहले राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। जिसमें एनएसयूआई के शशांक शेखर सबसे आगे चल रहे हैं। इससे पहले हंगामा और बवाल की सूचना आई है। पटना साइंस कॉलेज में बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दो राउंड गोलीबारी की सूचना है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। दूसरी ओर, पीयू सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव ने मतपर्ची में गलत नाम लिखे जाने पर हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका नाम बैलेट पेपर में रिंकल यादव की जगह रिंकल कुमार लिखा हुआ है। रिंकल ने पटना कॉलेज, बीएन कॉलेज और यूनिवर्सिटी परिसर में बैलेट पेपर फाड़ दिए। हंगामे के बाद उन्हें पुलिस पकड़ कर ले गई, हालांकि कुछ देर बाद छोड...