पूर्णिया, जून 28 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिना हेलमेट के बाइक परिचालन पर चालान तो खूब काटे जा रहे हैं, परन्तु इसकी क्वालिटी की जांच नहीं के बराबर होती है। जिससे हेलमेट पहनने के बावजूद बाइक सवार के सिर पर खतरा मंडराता रहता है। हेलमेट की क्वालिटी की जांच नहीं होने से लोग सस्ते के चक्कर रास्ते से हेलमेट खरीद रहे हैं। यही कारण है कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के किनारे धड़ल्ले से हेलमेट की फुटकर दुकानें पसरी मिल जा रही है। राहगीर फाइन से बचने के लिए यहां से 300 से 500 रूपये में हेलमेट खरीद लेते हैं। सड़क किनारे बिक रहे अधिकांश हेलमेट के मानक पर खरे नहीं उतरते हैं। मसलन ना तो ऐसे हेलमेट पर आईएसआई स्टैंडर्ड मार्का का अनुपालन किया हुआ रहता है और ना ही इसके मजबूत स्ट्रैप होते हैं। पुलिस बाइक सवार के सिर पर हेलम...