पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News पूर्णिया। पूर्णिया जिले में सोमवार को कुल 8264 एलपीजी गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला अंतर्गत गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है। शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित गैस एजेंसियों को दिया गया है। ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार कि परेशानी उत्पन्न नहीं हो सके। पूर्णिया जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रित है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सोमवार को 8174 गैस उपभोक्ताओं द्वारा डिमांड किया गया। संबंधित एजेंसियों द्वारा नियमानुसार जिले में कुल 8264 एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किया गया है। जबकि अभी भी एजेंसियों के पास कुल 11422 गैस सिलेंडर...