पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण विभिन्न सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर जमा पानी और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश स्थानों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने तथा नालों के अभाव में बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। जलजमाव के कारण सड़क और गड्ढों का पता नहीं चल पाता, जिससे वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- Purnia News लगातार बारिश से सड़कों पर जलजमाव, आवागमन में हो रही भारी परेशानी कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी बीमार मरीजों और गर्भवती महिलाओं को ...