पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हिन्दी साहित्य संगठन तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद खगहा मीरगंज की कार्यकारिणी की बैठक अशोक कुमार आलोक की अध्यक्षता में शांति संगीत महाविद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई । उपस्थित सभी सदस्यों ने 27 सितंबर को तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद के 34 वां वार्षिक अधिवेशन, कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कुल सात सम्मान प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर देश-विदेश के हिन्दी साहित्य साधकों, साहित्यिक संगठनों, हिंदी पत्रिका के संपादकों को उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा। जिसमें राष्ट्र गौरव हिन्दी साहित्य सम्मान, साहित्य गौरव सम्मान, संपादक शिरोमणि सम्मान, हिन्दी साहित्य संगठन श्री सम्मान, काव्य श्री सम्मान, बाल साहित्य गौरव स...