पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News अमौर, एक संवाददाता। अमौर विधानसभा क्षेत्र में बैसा प्रखंड के पूर्व राजद अध्यक्ष रौटा निवासी प्रेमनाथ भगत ने अपने दर्जनों साथियों के साथ पूर्णिया टाउन हॉल में भाजपा के कार्यक्रम संविधान हत्या दिवस में पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, प्रदेश महामंत्री राजेश झा उर्फ राजूजी, सदर विधायक विजय खेमका, प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए प्रेमनाथ भगत ने बताया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में लगभग छह वर्षों तक पार्ट के बैसा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में कार्य किया उन्होंने कहा कि बिहार मे जब भाजपा के साथ मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने सरकार बनायी तो उन्होंने राजद से इस्तीफा देकर...