पूर्णिया, जून 29 -- Purnia News पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। कटिहार-पूर्णिया रेलखंड के बेलौरी स्थित रेलवे गुमटी केजे-13 पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण का स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं नागरिकों ने विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन इस परियोजना से स्थानीय बाजार और हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार रेल मंत्रालय ने करीब 44.88 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। उनका कहना है कि प्रस्तावित परियोजना की जद में बेलौरी का प्रमुख बाजार क्षेत्र आएगा, जिससे छोटे दुकानदारों, फुटपाथ विक्रेताओं और दिहाड़ी मजदूरों के समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न हो सकता है। यह भी पढ़ें- Purnia News बेलौरी में प्रस्तावित ओवरब्रिज का विरोध ...