पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News रूपौली, एक संवाददाता। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में ग्वालपाड़ा गांव निवासी शशिकांत सिंह के राजस्व विभाग में राजस्व पदाधिकारी पद पर चयन होने पर उनके आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय खेमका तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति देवी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा रूपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने किया। समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इस दौरान विधायक विजय खेमका ने शशिकांत सिंह को अंगवस्त्र, पुष्पमाला, बुके तथा वीर सावरकर पर आधारित पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- बीपीएससी परीक्षा में सफलता पर अनु कुमारी सम्मानित विधायक ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई ...