पूर्णिया, जून 29 -- Purnia News बड़हारा कोठी, एक संवाददाता। बड़हारा कोठी स्थित प्रसिद्ध बाबा वरुणेश्वर धाम में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. यश चौधरी ने हड्डी, जोड़ एवं नस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह दी। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के. ओझा ने आंखों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को उचित परामर्श प्रदान किया। चिकित्सा शिविर में आसपास के विभिन्न गांवों से पहुंचे करीब 100 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने म...