पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News कसबा, एक संवाददाता। आंध्र प्रदेश के फैक्ट्री में बीमार होकर लौटने वाले पांच मजदूरों की मौत से जियनगंज गांव पूरी तरह शोक में डूबा हुआ है। वहीं इसी गांव के दो और मजदूर अभी भी जिन्दगी की लड़ाई पटना एम्स में लड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश की फैक्ट्री से बीमार होकर लौटे एक और मजदूर की मौतइलाज की स्थिति जियनगंज के मो. रब्बानी के 21 वर्षीय पुत्र मो. दानिश का इलाज पिछले दो माह से पटना एम्स में चल रहा है। वहीं जियनगंज महादलित टोला के लालू ऋषि के 21 वर्षीय पुत्र श्रवण ऋषि का इलाज पिछले एक माह से पटना एम्स में चल रहा है। पहले श्रवण का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा था। जहां से उसे पटना एम्स रेफर कर दिया गया है। जहां दोनों का इलाज हो रहा है।गांव में शोक इधर, बीते गुरूवार की देर रात्रि जियनगंज गांव के मो. हासी...