पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने लाइन बाजार के निजी नर्सिंग होम में एक प्रसूता की मौत के मामले में जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है। गठित टीम में डॉ. आरपी मंडल के नेतृत्व में डॉ. बागेश्वर कुमार समेत कुल चार चिकित्सक शामिल हैं। यह टीम जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी। विदित हो कि एक दिन पूर्व निजी नर्सिंग होम में एक प्रसूता सुबह में अपने बच्चे को जन्म देने के बाद देर रात्रि समय मौत हो गई थी। इस घटना के बाद निजी नर्सिंग होम में हंगामा की घटना घटी थी। इस मामले को सिविल सर्जन ने संज्ञान में लेते हुए टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...