पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीनेट हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को शामिल नहीं किये जाने के विरोध में हुए हंगामे में शामिल सभी छात्र नेताओं को न्यायालय से जमानत मिल गई है। 18 मार्च को सीनेट हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र राजद के अध्यक्ष पीयूष पुजारा की अगुवाई में कार्यक्रम को लेकर जारी किये गये नोटिस बोर्ड में छात्र-छात्राओं का कोई जिक्र नहीं किये जाने पर लगभग छह घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया गया था। स्थापना दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मिलित नहीं किये जाने के खिलाफ छात्र राजद के कार्यकर्त्ताओं ने छात्रों के साथ मिलकर जमकर विश्वविद्यालय प्रशासन का विरोध किया था। यह भी पढ़ें-...