Purnia News निजी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर मारपीट व छिनतई, 11 नामजद
पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News बड़हरा कोठी। एक संवाददाता बड़हरा कोठी प्रखंड के मुलकिया पंचायत अंतर्गत सहसौल गांव में निजी जमीन पर जबरन कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर जमीन मालिक के साथ मारपीट, छिनतई और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित प्रकाश शर्मा के आवेदन पर बड़हरा कोठी थाना में कांड संख्या 138/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रकाश शर्मा ने थाना को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही मिथुन कुमार, मुकेश शर्मा, युगल किशोर शर्मा, सुधीर शर्मा, सोनू शर्मा, अनमोल शर्मा, माधुरी शर्मा, महेंद्र शर्मा, बबलू शर्मा, संतोष शर्मा तथा मुकेश शर्मा के पुत्र ने लाठी-डंडे के बल पर उनकी निजी जमीन पर जबरन किला-खूंटा गाड़ दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News निजी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.