Purnia News नशा मुक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली
पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News जलालगढ़, एक संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय जलालगढ़ में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली पंचायत भवन जलालगढ़ से निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशा नहीं करने, दूसरों को नशा नहीं करने देने तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। रैली के माध्यम से युवाओं ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है इसलिए इसके खिलाफ जनजागरण आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Purnia News नशा मुक्ति अभियान के तहत निकली जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.