पूर्णिया, जून 28 -- Purnia News मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत मीरगंज अंतर्गत वार्ड संख्या-नौ स्थित पहाड़ टोल में आगामी सात जुलाई को आयोजित होने वाले नगर सहयोग शिविर की तैयारियों का शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर स्थल पर आम नागरिकों के लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर सहयोग शिविर का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News शिविर : सात जुलाई को नगर निकायों में नगर सहयोग...