Purnia News दालकोला चेक पोस्ट पर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News बायसी, एक संवाददाता। डेंगराह ओपी क्षेत्र अंतर्गत दालकोला चेक पोस्ट के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 63.75 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बिना नंबर का टोटो भी जब्त किया गया। बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि डेंगराह ओपी के सामने दालकोला चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बिना नंबर के टोटो को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 63 लीटर 750 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से टोटो पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलपुर निवासी 32 वर्षीय खुर्शीद आलम, पिता मो. कुदुस तथा जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.