पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट एवं जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में सास और ननद को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। थाने में दिए गए आवेदन में पीड़िता राधा देवी ने आरोप लगाया है कि बुधवार को वह घर के पीछे सब्जी तोड़ने गई थीं। इसी दौरान उनके पति त्रिभुवन कुमार, ननद रिमझिम कुमारी एवं सास बेचनी देवी वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडा एवं अन्य सामान से हमला किया, जिससे उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि ननद ने उनका गला दबाने का प्रयास किय...