पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News पूर्णिया। कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल पूर्णिया द्वारा जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को जल जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ की शुरूआत बायसी प्रखंड से की गई है। यह रथ बायसी प्रखंड के सभी 17 पंचायतों एवं 130 गांवों में भ्रमणशील रहेगा। विभिन्न समुदायों के बीच जल चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना इनका मुख्य उद्देश्य है । जल संबंधी समस्याओं पर सामूहिक चर्चा कर समाधान निकालना भी मकसद है। जल चौपाल के माध्यम से समुदाय की भागीदारी से ही जल संरक्षण संभव है। लोगों से अपील की गई कि वे जल स्त्रोतों को दूषित न करें, नल को खुला न छोड़े और नियमित जल जांच कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...