पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जब महिलाएँ जागरूक होती हैं, तब परिवार मजबूत होता है और समाज प्रगतिशील बनता है। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न या किसी अन्य संकट की स्थिति में वे 181 पर संपर्क कर निःशुल्क परामर्श, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता एवं विभिन्न आवश्यक सेवाएं प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी साझा की गई। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा के निर्देशानुसार ग्रामीण महिलाओं के बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia ...