पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मधुबनी थाना क्षेत्र में एक युवक की बाइक घर के सामने से चोरी कर ली गई। मधुबनी थाना के कोरठबाड़ी शीतला मंदिर के समीप रहने वाला राकेश कुमार ने बताया कि वह मधुबनी बाजार से अपनी बाइक से खाना खाने घर गया था। बाइक को घर के समीप लगाकर भीतर खाना खाने चले गए। करीब आधे घंटे बाद वापस आए तो उनकी बाइक गायब थी। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...