Purnia News कॉलेज जाने निकली छात्रा लापता
पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News बड़हरा कोठी, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के सुखसेना पूर्व पंचायत के कैलू टोला गांव से कॉलेज के लिए निकली एक 18 वर्षीय छात्रा लापता हो गई है। मामले को लेकर छात्रा के पिता ने बड़हरा कोठी थाना में आवेदन देकर जानकीनगर थाना क्षेत्र के सोनापुर निवासी एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि उसकी पुत्री 25 जून की सुबह करीब 9:45 बजे नामांतरण एवं अन्य आवश्यक कार्य से बनमनखी स्थित जीएलएम कॉलेज के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि सोनापुर का युवक उसे अपने साथ लेकर चला गया है। यह भी पढ़ें- 11वीं की छात्रा के लापता होने पर अपहरण की आशंका पुलिस आवेदन प्राप्त होने पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.